सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार: अदालत ने अल्पेश और गुजरात के CM रूपाणी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए

मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने पिछले साल गुजरात में प्रवासियों पर हुए हमलों को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कांग्रेस पार्टी से विधायक अल्पेश ठाकोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दाखिल करने का निर्देश दिया. सबडिविजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (पश्चिम) सबा आलम ने सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी द्वारा पिछले साल 9 अक्टूबर को दायर एक परिवाद पत्र की सुनवाई करते हुए मंगलवार को उक्त आदेश पारित किया. अदालत ने पुलिस को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना में आईपीसी की धारा 153, 295 और 504 के तहत मामला दर्ज किए जाने का निर्देश दिया है. गुजरात में रह रहे बिहार के एक व्यक्ति द्वारा छोटी बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने पर पिछले साल गुजरात में प्रवासियों के खिलाफ गुस्से का माहौल बन गया था. जिसने बाद में हिंसा का रूप ले लिया था. इसके बाद राज्य में प्रवासी बिहरी और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ व्यापक हिंसा हुई थी. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी थे. जबकि कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पर भड़काऊ भाषण देकर हमलावरों को उकसाने का आरोप लगा था. हालांकि ठाकोर ने इन तमाम आरोपों से इंकार किया था. (इनपुट भाषा से)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RJCk6C

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S