सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्रिकर को छोड़ देना चाहिए CM पद, स्वास्थ्य पर देना चाहिए ध्यान: पूर्व RSS नेता

गोवा आरएसएस के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पद छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि गोवा बीजेपी को एक दफा लगता था कि पर्रिकर जैसे करिश्माई नेता को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए. पर्रिकर के एक समय बडे़ समर्थक रहे वेलिंगकर बीजेपी नेतृत्व वाली राज्य सरकार के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को अनुदान देने के फैसले के बाद उनसे खफा हो गए थे. 2016 में उन्होंने अपनी पार्टी 'गोवा सुरक्षा मंच' (जीएसएम) का गठन किया था. वेलिंगकर ने कहा, 'अगर मैं इन परिस्थितियों में उनके साथ होता, तो मैं उन्हें सेवानिवृत होने की सलाह देता. स्वास्थ्य सबसे पहले है.' पैनक्रिएटिक की बीमारी से जूझ रहे पर्रिकर (63) अपने निजी आवास पर हेल्थ ट्रीटमेंट ले रहे हैं. वेलिंगकर ने कहा, 'गोवा के लिए उनका स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है. पर्रिकर एक करिश्माई नेता है, वह एक अच्छे नेता हैं.' उन्होंने कहा, 'हमें लगता था कि उन्हें केन्द्र मैं होना चाहिए. गोवा उनके लिए छोटी जगह है. हम चाहते थे कि वह संसद जाएं. वह उनके लिए सही स्थान है. यह हमारी राय है. लेकिन उनकी इसमें रुचि नहीं थी... यह 2006-2008 की बात है.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FyiS6H

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S