सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्तीसगढ़ सरकार का किसानों को तोहफा, CM बघेल ने अब किया सिंचाई कर माफ

देश के 70वें गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छी खबर आई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य भर के किसानों की कर्ज माफी के बाद अब उनका सिंचाई कर माफ करने का ऐलान किया है. शनिवार को रायपुर के पुलिस परेड मैदान में तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए किसानों के सिंचाई कर माफी की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि बीते 15 वर्षों के दौरान राज्य के लाखों किसानों का सिंचाई कर लंबित है. इसलिए हम कृषि कर्ज माफ करने के बाद अब किसानों का सिंचाई कर भी माफ करते हैं. Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel during #RepublicDay2019 speech: I announce that 'Sinchai Kar' amounting to Rs 207 crore till October 2018 will be waived off, around 15 lakh farmers will be benefit from this pic.twitter.com/5osqOLQ5hU — ANI (@ANI) January 26, 2019 सीएम बघेल के ऐलान के तहत किसानों का अक्टूबर 2018 तक का सिंचाई कर माफ किया जाएगा. किसानों का यह सिंचाई कर 207 करोड़ रुपए का है. छत्तीसगढ़ सरकार के इस ऐलान से किसानों में खुशी की लहर है. दिसंबर 2018 में सरकार की कमान संभालने वाले भूपेश सरकार ने अपने शुरुआती कार्यकाल में राज्य के किसानों को आधा दर्जन सौगातें दी हैं. पहली सौगात कर्ज माफी, दूसरी सौगात धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए में खरीदी, तीसरी सौगात किसानों को जमीन लौटाना, चौथी सौगात धान का एक-एक दाने की खरीदी, पांचवीं सौगात रबी फसल के लिए पानी उपलब्ध कराना और अब गणतंत्र दिवस के अवसर पर छठी सौगात अक्टूबर 2018 तक की सिंचाई कर माफी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UfBRGf

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S