सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में CPI(M) का चार फरवरी को देशव्यापी आंदोलन

सीपीआई(एम) ने प्रस्तावित नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ रहे आक्रोश एवं असंतोष के मद्देनजर सरकार से इस विधेयक को संसद से पारित कराने की दिशा में आगे पहल नहीं करने की अपील की है. सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि इस मुद्दे पर कानून बनाने की प्रक्रिया को रोकने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ता आगामी चार फरवरी को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे. पोलित ब्यूरो ने सरकार से नागरिकता संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि पार्टी की सभी प्रदेश और जिला इकाईयां सरकार पर दबाव बनाने के लिए चार फरवरी को विरोध प्रदर्शन करेंगी. पोलित ब्यूरो ने इस प्रस्तावित कानून को देश की एकता और अखण्डता के लिए नुकसानदायक बताते हुए समान विचारधारा वाले सभी दलों और संगठनों से पार्टी के आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है.उल्लेखनीय है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के भारत आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के प्रावधान वाले प्रस्तावित नागरिकता संशोधन विधेयक को लोकसभा से पारित कर दिया गया है. यह विधेयक अभी राज्यसभा में लंबित है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RPU93Z

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S