सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नंबी नारायणन पर टिप्पणी को लेकर केजे अल्फोंस ने कहा, मलयाली लोगों को DNA की समस्या है

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक एस नंबी नारायणन (नंबी नारायणन) के लिए पद्म पुरस्कार की घोषणा की गई. जिसके एक दिन बाद केरल के पूर्व पुलिस प्रमुख टीपी सेनकुमार ने इस निर्णय की निंदा की है. सेनकुमार ने कहा कि नारायणन औसत से नीचे के वैज्ञानिक हैं. वहीं अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने सेनकुमार पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने टीपी सेनकुमार की नंबी नारायणन पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा, 'मलयाली लोगों को डीएनए की समस्या है.' अल्फोंस ने कहा 'मलयाली लोगों में खराब रोशनी में चीजों को देखने की विशेषता है. वहीं जब कोई एक मलयाली कुछ हासिल करता है तो उसको दूसरे मलयाली लोगों के जरिए नीचे गिराना एक डीएनए समस्या है.' उन्होंने कहा 'इस रवैये को बदलना होगा, लेकिन न जाने क्यों यह आदत मलयाली लोगों में इतनी आम है. मलयालियों को खुश होना चाहिए कि एक साथी मलयाली को पहचान मिली है, लेकिन कोई भी मलयाली किसी अन्य मलयाली को कुछ हासिल होते देखना पसंद नहीं करता है.' दरअसल सेनकुमार ने कहा था कि नारायणन औसत से नीचे के वैज्ञानिक हैं. इसरो में काम कर रहे किसी भी वैज्ञानिक से उनके योगदान के बारे में पूछ लीजिए. वहीं नंबी नारायण जासूसी के आरोपों का सामना कर चुके हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RWayUD

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S