सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ED ने कुर्क की जाकिर नाइक की 16.40 करोड़ रुपए की संपत्ति

विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक्शन में है. अब ईडी ने धन शोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में जाकिर नाइक की करोड़ों की प्रोपर्टी कुर्क कर ली है. प्रवर्तन निदेशालय ने जाकिर नाइक मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 16.40 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है. यह संपत्ति मुंबई और पुणे में स्थित है. Enforcement Directorate (ED) has attached properties worth Rs. 16.40 Crores in Mumbai and Pune, under the Prevention of Money Laundering Act (PMLA) in Zakir Naik case. (File pic: Zakir Naik) pic.twitter.com/vjkx0D7yot — ANI (@ANI) January 19, 2019 प्रवर्तन निदेशालय के जरिए जारी एक बयान में कहा कि उसने धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नाइक की मुंबई और पुणे स्थित संपत्तियों की कुर्की के लिए अस्थायी आदेश जारी किया था. केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि अचल संपत्तियों का अनुमानित मूल्य 16.40 करोड़ रुपए है. वहीं ईडी ने इस मामले में तीसरी कुर्की को अंजाम दिया है. एजेंसी जाकिर नाइक के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद जांच कर रही है. जाकिर नाइक फिलहाल मलेशिया में है. साथ ही ईडी ने इस मामले में अब तक कुल 50.49 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MjsT8d

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S