सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकसभा चुनाव की तारीख पर फैलाई जा रही हैं Fake News, EC ने दिए जांच के आदेश

पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर फर्जी खबर फैलाई जा रही है. चुनाव आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को मामले की जांच करने के लिए कहा है. इसके अलावा इस तरह की अफवाहों को रोकने के लिए उपयुक्त कानून के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने को भी कहा गया है. चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को इसकी जांच कराने के लिए दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है. Election Commission of India (ECI) directs Chief Electoral Officer Delhi to ask police to investigate the matter of fake news (of 2019 poll dates being circulated on social media), & to take action against unknown persons & entities under relevant laws to prevent rumor mongering. pic.twitter.com/Fv6YiLtHIC — ANI (@ANI) January 17, 2019 क्या है फर्जी खबर? बताया जा रहा आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की फर्जी खबर पिछले एक हफ्ते से फेसबुक, ट्विटर और वाट्सऐप के जरिए फैलाई जा रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस फर्जी खबर में दावे किए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव 7 अप्रेल से शुरू हो जाएंगे और 17 मई तक चलेंगे. इसके अलावा हर राज्य में होने वाले चुनावों के तारीखों की लिस्ट भी इस खबर में दी गई है आयोग के सूत्रों के अनुसार गुरुवार को सीईओ कार्यालय से दिल्ली पुलिस को भेजे पत्र में इस मामले की जांच कर उपयुक्त कार्रवाई करने को कहा गया है. (भाषा से इनपुट)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DhypW4

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S