असम के जाने माने गायक जुबीन गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. बताया जा रहा है कि उन्होंने 'भारत रत्न' का अपमान किया है और इसको लेकर 'आपत्तिजन भाषा' का इस्तेमाल किया है. ये जुबीन गर्ग वहीं शख्स हैं जिन्होंने 2016 के असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचार अभियान के लिए एक गीत लिखा था. उस समय बीजेपी की जीत का श्रय भी जुबीन गर्ग के इस गाने को ही दिया गया था. विवादास्पद नागरिकता संसोधन विधेयक को लेकर सत्ताधारी बीजेपी पार्टी से नाराज चल रहे जुबीन गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' को लेकर कथित रूप से 'आपत्तिजनक भाषा' का इस्तेमाल कर उसका अपमान किया है. वाट्सऐप पर ऑडियो क्लिप वायरल न्यूज 18 की रिपोरट के मुताबिक इस मामले का खुलासा एक ऑडियो क्लिप से हुआ जो वाट्सऐप पर इस वक्त काफी वायरल है. इसमें जुबीन गर्ग ने कथित रूप से 'भारत रत्न' को लेकर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया. इस ऑडियो क्लिप में गर्ग कथित रूप से अपना नया गाना 'पॉलिटिक्स ना करिबो बंधू' (राजनीति ना करो दोस्त) गाने के बाद भारत रत्न को लेकर अपशब्द कहते सुने जा रहे हैं. इसे लेकर असम के बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य रंजन बोराह ने होजई जिले के लंका पुलिस थाने में शनिवार (26 जनवरी) को एफआईआर दर्ज करवाई. बोराह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा है, 'जुबीन गर्ग से मुझे कोई निजी परेशानी नहीं है, लेकिन उनका व्यवहार असम के स्वस्थ और सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है.' बोरा ने साथ ही कहा, 'जुबीन गर्ग एक संस्थान हैं. काफी लोग उनके प्रशंसक हैं और उन्हें फॉलो करते हैं. भारत रत्न को बदनाम करके उन्होंने डॉ. भूपेन हजारिका का भी अपमान किया है, जिन्हें लोग असम की आवाज के रूप में जानते हैं और उनके ऊपर गर्व करते हैं.'
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Ue9ckO
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Ue9ckO
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें