सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

असम: गायक जुबीन गर्ग पर 'भारत रत्न' के अपमान का आरोप, FIR दर्ज

पूर्वोत्तर के राज्य असम के जाने-माने गायक जुबीन गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उनपर आरोप है कि उन्होंने 'भारत रत्न' का अपमान किया है और इसे लेकर 'आपत्तिजनक भाषा' का इस्तेमाल किया है. इसके लिए उनके खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है. जुबीन गर्ग वही शख्स हैं जिन्होंने 2016 में हुए असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचार अभियान के लिए गीत लिखा था. चुनाव में बीजेपी को मिली जीत का श्रेय जुबीन गर्ग के इस गाने को दिया गया था. विवादास्पद नागरिकता संशोधन विधेयक (एनआरसी बिल) को लेकर सत्ताधारी बीजेपी से नाराज चल रहे जुबीन गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' को लेकर कथित रूप से 'आपत्तिजनक भाषा' का इस्तेमाल कर उसका अपमान किया है. वाट्सऐप पर ऑडियो क्लिप वायरल न्यूज़18 की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले का खुलासा एक ऑडियो क्लिप से हुआ जो वाट्सऐप पर इस वक्त वायरल है. इस ऑडियो क्लिप में जुबीन गर्ग ने कथित रूप से 'भारत रत्न' को लेकर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया. इस ऑडियो क्लिप में गर्ग कथित रूप से अपना नया गाना 'पॉलिटिक्स ना करिबो बंधु' (राजनीति ना करो दोस्त) गाने के बाद 'भारत रत्न' को लेकर अपशब्द कहते सुने जा रहे हैं. इसे लेकर असम के बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य रंजन बोराह ने होजई जिले के लंका पुलिस थाने में शनिवार को गणतंत्र दिवस के दिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई. बोराह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा है, 'जुबीन गर्ग से मुझे कोई निजी परेशानी नहीं है, लेकिन उनका व्यवहार असम के स्वस्थ और सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है.' बोरा ने साथ ही कहा, 'जुबीन गर्ग एक संस्थान हैं. काफी लोग उनके प्रशंसक हैं और उन्हें फॉलो करते हैं. 'भारत रत्न' को बदनाम कर के उन्होंने डॉ. भूपेन हजारिका का भी अपमान किया है, जिन्हें लोग असम की आवाज के रूप में जानते हैं और उनके ऊपर गर्व करते हैं.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UlT6Ww

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S