सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

George Fernandes: पादरी की ट्रेनिंग से लेकर इमरजेंसी के योद्धा बनने की कहानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्रमिक नेता और समाजवादी राजनीति के मुख्य चेहरा रहे जॉर्ज फर्नांडिस का निधन हो गया है. जॉर्ज फर्नांडिस ने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. फर्नांडिस अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री थे और इन्हीं के समय में करगिल युद्ध हुआ और भारत ने पोकरण में परमाणु परीक्षण भी किया. जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म एक कैथलिक परिवार में 3 जून 1930 को मंगलोर में हुआ था. उनका पूरा नाम जॉर्ज मैथ्यू फर्नांडिस था. राजनीति में आने से पहले वे पत्रकार थे और ट्रेड यूनियन की राजनीति करते थे. राजनीति में आने के बाद फर्नांडिस ने देश के कई मंत्रालय संभाले, जिनमें संचार, उद्योग, रेलवे और रक्षा महत्वपूर्ण थे. मंगलोर से जब घर वालों ने उन्हें बैंगलोर भेज दिया तब वे वहां पर पादरी की ट्रेनिंग ले रहे थे. बाद वे बॉम्बे चले गए और इसी के बाद शुरू हुआ उनका क्रांतिकारी आंदोलन. बॉम्बे जाने के बाद वे समाजवादी ट्रेड यूनियन आंदोलन में शामिल हो गए. ट्रेड यूनियन नेता बनने के बाद उन्होंने कई हड़ताल को अंजाम दिया. 1950 से 1960 के बीच फर्नांडिस ने रेलवे के साथ काम करते हुए कई स्ट्राइक किए. जॉर्ज फर्नांडिस ने एक समय में वो कर दिया जिसके बारे में आप सिर्फ सोच सकते हैं. 1974 में ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन का अध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने पूरे देश में रेल स्ट्राइक कर दिया था. जब देश में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया तो इसके खिलाफ वे एक बड़ा योद्धा बनकर उभरे. अपडेट जारी है..

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Uj3nTk

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S