सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राफेल से चर्चा में आए HAL का कमाल, पहली बार हेलिकॉप्टर ने हवा में दागी मिसाइल

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के डिजायन और विकसित किए गए लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (HCL) से हवाई निशाने पर मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. ये मिसाइल किसी गतिमान हवाई निशाने पर हवा से हवा में मार करने में सक्षम है. एचएएल के चीफ आर माधवन ने कहा, ये पहली बार है जब देश में किसी हेलिकॉप्टर से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परिक्षण किया गया है. इस हेलिकॉप्टर में मौजूद दूसरे हथियारों में  20मिमी गन और 70 मिमी रॉकेट शामिल हैं. इन हथियारों का फायरिंग ट्रायल पिछले साल पूरा हुआ था. The HAL designed and developed Light Combat Helicopter(LCH) has successfully carried out air to air missile firing on a moving aerial target. Other weapons on the LCH include a 20mm Turret gun and 70 mm Rockets, the firing trials of which have already been completed last year. pic.twitter.com/r67SXfLLq5 — ANI (@ANI) January 17, 2019 आर माधवन ने बताया कि सैन्य सेवाओं वाले किसी भी हेलीकॉप्टर ने अभी तक ऐसी क्षमता का प्रदर्शन नहीं किया है. इसी के साथ LCH ने सभी हथियारों का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. एएनआई के मुताबिक LCH के पायलट को एक खास तरह का हेलमेट और Forward looking infraded sightning system मिलेगा जिससे वे मैदान में हो या हवा में टारगेट को आसानी से देख सकेंगे और उसे खत्म कर सकेंगे. इसके जरिए वे बिना हेलिकॉप्टर घुमाए किसी भी दिशा में मिसाइल को टारगेट पर लॉन्च कर सकते हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HhdEhg

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S