सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली: सरकारी अस्पतालों में Happiness Therapy के जरिए होगा इलाज, GTB से हुई शुरुआत

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में अब हैप्पीनेस थेरेपी के जरिए लोगों का इलाज किया जाएगा. दिल्ली सरकार अस्पतालों में हैप्पीनेस थेरेपी शुरू करने की योजना पर काम कर रही है. गुरुवार को ये थेरेपी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में शुरू भी हो चुकी है. वैसे तो ये थेरेपी 10 जनवरी से अस्पताल में शुरू हुई है, लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन 17 जनवरी यानी गुरुवार को हुआ. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इस मौके पर अस्पताल में मौजूद थे. इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर से लेकर मरीज तक हर एक शख्स नाचता गाता नजर आया. दरअसल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस क्लास की तर्ज पर ही अस्पतालों में हैप्पीनेस थेरेपी की योजना शुरू की गई है. सत्येंद्र जैन ने इस मामले में ट्वीट करते हुए बताया कि, 'जीटीबी अस्पताल में मरीजों और मेडिकल स्टाफ ने एक साथ डांस किया जो स्वास्थ्य में तेजी से सुधार लाने और स्टाफ और मरीजों के बीच बॉन्डिंग बनाने में मदद करेगा.' उन्होंने कहा, हैप्पीनेस थेरेपी में डांस, म्यूजिक, ध्यान, योग, और हंसने के जरिए लोगों का इलाज किया जाएगा.' फिलहाल ये थेरैपी मैटरनीटि वार्ड से शुरू की गई है. धीरे-धीरे इसे सभी वार्ड में शुरू किया जाएगा. इंमरजेंसी और आईसीयू इसमें शामिल नहीं होंगे. #Happinesstherapy involving medical staff & patients in group dance started at GTB Hospital, which helps in better healing, speedy recovery, increased harmony & bonding btw staff & patients. pic.twitter.com/xo4M1WR36l — Satyendar Jain (@SatyendarJain) January 17, 2019 मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक जीटीबी अस्पताल में इस योजना के सफल होने के बाद धीरे-धीरे इसे दूसरे अस्पतालों में भी शूरु किया जाएगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2CvGWmv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S