सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली HC ने फेसबुक, गूगल और ट्विटर को दिया आदेश- स्वामी रामदेव का अपमान करने वाले वीडियो का लिंक हटाएं

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर को योगगुरु रामदेव के खिलाफ आरोप लगाने वाले एक वीडियो के लिंक को तुरंत हटाने या बंद करने का अंतरिम आदेश दिया. हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया से इस वीडियो को अपलोड करने वाले व्यक्ति के बारे में सब्सक्राइबर की जानकारी सीलबंद लिफाफे में देने को कहा. वीडियो को देखने के बाद जज प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि उसमें रामदेव पर लिखी गई एक किताब के कुछ अंश ऐसे हैं जिन्हें हाईकोर्ट ने पिछले साल सितंबर में हटाने का आदेश दिया था. जज सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने 29 सितंबर 2018 गॉडमैन फ्रॉम टाइकून किताब के प्रकाशक और लेखक को तबतक इस किताब का प्रकाशन नहीं करने का आदेश दिया था जबतक आहत करने वाले अंश उससे निकाल नहीं दिए जाते. कोर्ट ने कहा कि नहीं हटाए गए अंश को वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. इस वीडियो को फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर पर अपलोड किया गया है. कोर्ट ने कहा कि उसके सामने रखे गए तथ्यों में इस वीडियो पर रोक लगाने की रामदेव की मांग पर मामला बनता है. जज सिंह ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि सुनवाई की अगली तारीख तक फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर को संबंधित वीडियो के लिंक को हटाने या बंद करने का निर्देश दिया जाता है. भारत में फौरन इसे हटाया जाए. मामले की अगली सुनवाई 5 अप्रैल को होगी. ये भी पढ़ें: Dating leave: उम्र 30...प्यार करने का वक्त नहीं मिला, यह कंपनी दे रही है छुट्टी ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरियों में एक फरवरी से सामान्य वर्ग के गरीबों को मिलेगा 10% आरक्षण

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FN0Mhj

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S