सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपनी पार्टी बना सकते हैं पूर्व IAS शाह फैसल, सोशल मीडिया पर जनता से मांगा चंदा

आईएएस से इस्तीफा देने वाले शाह फैसल ने जम्मू कश्मीर में नई मुहिम छेड़ी है और जनता से छोटे दान की मांग की है. एनडीटीवी के मुताबिक उन्होंने इस मुहिम को बदलाव के लिए लोगों का आंदोलन कहा है. 35 साल के शाह फैसल 2009 में पहले कश्मीरी थे जिन्होंने आईएएस में टॉप किया था. बीते 9 जनवरी को उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि मुसलमानों की स्थिति हिंदूवादी ताकतों की वजह से बहुत खराब हो गई है. उन्होंने मई तक राष्ट्रीय चुनाव लड़ने के लिए घोषणा की थी लेकिन यह भी कहा था कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे. ऐसे में शाह का जनता से चंदा मांगना इन अटकलों को जोर दे रहा है कि वह अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे. शाह फैसल ने जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ राजनीति और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए चंदा जुटाने का अभियान बुधवार को शुरू किया है. शाह फैसल ने ट्वीट के जरिए लोगों से मांग की और कहा कि वह इस बदलाव का हिस्सा बनें. उन्होंने चंदे के लिए अपना बैंक अकाउंट नंबर, और पेटीएम नंबर भी शेयर किया. गौरतलब है कि जब फैसल ने आईएएस से इस्तीफा दिया तो उन्होंने कहा था कि कश्मीर में कथित हत्याओं के मामलों में केंद्र सरकार ने गंभीर प्रयास नहीं किए जिसकी वजह से 20 करोड़ मुसलमानों की स्थिति खराब हो गई. उन्होंने असहिष्णुता और बढ़ती नफरत का भी हवाला दिया था. ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के बारे में वो बातें, जो शायद आप नहीं जानते होंगे ये भी पढ़ें: कमलनाथ सरकार को BSP विधायक की धमकी, मंत्रीपद नहीं दिया तो होगा कर्नाटक जैसा हाल  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FIewtz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S