सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराष्ट्र: ISIS से संपर्क रखने के आरोप में ATS ने 9 लोग गिरफ्तार किए

महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएस से संबंध रखने के आरोप में ठाणे और औरंगाबाद से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि एक समूह के सदस्य सभी नौ संदिग्ध आतंकवादियों को पिछले दो दिनों में एटीएस के दलों ने पकड़ा. अधिकारी ने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर एटीएस ने कई सप्ताह तक नौ लोगों पर नजर रखी और उनके बारे में संबंधित सूचनाएं जुटाई. जब यह पता चला कि वे सक्रिय हो सकते हैं तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ठाणे के मुंब्रा शहर में अमृत नगर, कौसा, मोती बाग और अलमास कॉलोनी इलाकों और औरंगाबाद की कैसर कॉलोनी, राहत कॉलोनी और दमडी महल इलाकों में सोमवार को देर रात और मंगलवार को तड़के छापे मारने के बाद गिरफ्तारियां की गईं. अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान एटीएस के अधिकारियों ने समूह से कुछ रसायन, तेजाब की बोतलें, धारदार चाकू, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और कुछ सिम कार्ड बरामद किए. उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक षडयंत्र) और गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून और बॉम्बे पुलिस कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RKV6uA

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S