सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ISIS से प्रेरित समूह के खिलाफ जांच: NIA ने यूपी, पंजाब में मारे छापे

एनआईए ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से प्रेरित एक समूह के खिलाफ अपनी जांच के संबंध में गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में सात स्थानों पर छापे मारे. ऐसा आरोप है कि यह समूह दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में नेताओं और सरकारी प्रतिष्ठानों पर आत्मघाती हमले और सिलसिलेवार बम धमाके करने की योजना बना रहा था. एजेंसी ने पिछले साल 26 दिसंबर से लेकर अब तक इस संबंध में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 12 जनवरी को हापुड़ से मुहम्मद अबसार (24) को गिरफ्तार किया था जिसके पांच दिन बाद ये छापे मारे गए. एनआईए ने बताया कि वैश्विक आतंकवादी समूह आईएस के मॉड्यूल 'हरकत उल हर्ब ए इस्लाम' का कथित तौर पर हिस्सा होने के चलते गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करने पर मिली सूचनाओं के आधार पर छापे मारे गए. NIA IG to ANI: Searches underway at 7 places in western UP and Punjab in connection with the investigation of the recently registered case of ISIS inspired module. — ANI (@ANI) January 17, 2019 एजेंसी ने पहले बताया था कि उसने स्थानीय रूप से बनाए रॉकेट लॉन्चर, आत्मघाती बेल्टों के सामान और टाइमर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले 112 अलार्म क्लॉक बरामद किए गए. इसके अलावा 25 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री पोटेशियम नाइट्रेट, अमोनियम नाइट्रेट और सल्फर बरामद किया गया. समूह ने रिमोट संचालित आईईडी बनाने के लिए कथित तौर पर रिमोट से संचालित कारें और वायरलेस डोरबेल खरीदी थीं. इसके अलावा एनआईए ने पहले छापों के दौरान स्टील के कंटेनर, इलेक्ट्रिक तारें, 91 मोबाइल फोन, 134 सिम कार्ड, तीन लैपटॉप, चाकू, तलवार, आईएस से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HtUbtV

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S