सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

J&K: श्रीनगर में 24 घंटे में दूसरा ग्रेनेड हमला, कई गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 24 घंटे में दूसरा ग्रनेड हमला किया गया है. ये हमला लाल चौक पर हुआ है. आतंकियों के इस हमले में कई गांड़ियों को नुकसान पहुंचा है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक नमाज का वक्त होने की वजह से घटना के वक्त लाल चौक पर ज्यादा लोग नहीं थे. इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है. Jammu and Kashmir: Blast at Ghanta Ghar Chowk in Srinagar. More details awaited. pic.twitter.com/fG6a1TRmMT — ANI (@ANI) January 18, 2019 इससे पहले गुरुवार को भी श्रीनगर में आंतकी हमला हुआ था, जिसमें 3 लोग घायल हो गए थे. इस दौरान जीरो ब्रिज के पास आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया था. हमले के बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. शोपियां में भी ग्रेनेड हमला वहीं दूसरी तरफ कश्मीर के शोपियां में भी आतंकी हमले की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि शोपियां के गगरन इलाके में आतंकियों ने पुलिस कैंप पर ग्रेनेड हमला किया. Terrorists lobbed a grenade on Police camp in Gagran area of South Kashmir's Shopian. No loss of life or injury reported. — ANI (@ANI) January 18, 2019 माना जा रहा है कि ये हमले गणतंत्र दिवस को देखते हुए किए जा रहे हैं. इसके पीछे आतंकियों का मकसद श्रीनगर और आसपास के लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने से रोकना हो सकता है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2W0wyMI

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S