सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

J&K: बारामूला में मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. बारामूला के SSP इम्तयाज हुसैन ने बताया कि सुरक्षाबलों को बिनर गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने आतंकवादियों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. एक मकान में छिपे आतंकियों ने घेराबंदी देखकर हताशा में सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी ढेर हो गए. मारे गए आतंकियों में दो पाकिस्तानी और एक कश्मीर का बताया जा रहा है. इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है. Three terrorists killed in an encounter with security forces in Baramula #JammuAndKashmir pic.twitter.com/RWLnXdJ7fz — ANI (@ANI) January 23, 2019 मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके में एहतियातन इंटरनेट सर्विस ठप कर दी गई. इसका मकसद इससे जुड़ी अफवाहों पर विराम लगाना है. इससे पहले, मंगलवार को शोपियां के जैनपोरा में जवानों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. मुठभेड़ के बाद स्थानीय भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा था. लोगों ने जवानों पर पत्थरबाजी की थी जिसके चलते यहां माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FYK3qH

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S