सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

J&K: श्रीनगर के पंपोर में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, हथियार बरामद

गणतंत्र दिवस की सुबह आज यानी शनिवार को जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी सीमा पंपोर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां के खुनमोह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. यहां छिपे आतंकवादियों ने घिर जाने पर जवानों पर फायरिंग कर दी जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. इसमें दो आतंकी ढेर गए. #JammuAndKashmir: 2 unidentified terrorists killed in gunfight with joint security forces at Khunmoh Khrew area of Pampore in the outskirts #Srinagar this morning. — All India Radio News (@airnewsalerts) January 26, 2019 मारे गए दोनों आतंकवादी किस संगठन से ताल्लुक रखते थे इसका पता लगाया जा रहा है. इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार उन्हें इनपुट मिली थी कि घातक हथियारों से लैस आतंकवादी गणतंत्र दिवस समारोह को अपना निशाना बना सकते हैं. इसे देखते हुए श्रीनगर समेत पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई थी. (भाषा से इनपुट)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WmTaaq

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S