सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब फीचर फोन से भी कर सकते हैं रेल टिकट बुक, Jio ने लॉन्च किया JioRail ऐप

जियो कंपनी ने अपने जियो फोन यूजर्स को खास सुविधा देने के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए अब jiophone और jiophone 2 यूजर्स भी अपने फोन से रेल टिकट बुक कर सकेंगे. ऐसा पहली बार होगा जब किसी फीचर फोन से रेल टिकट बुक की जा सकेगी. जियो फोन यूजर्स को ये खास सुविधा देने के लिए JioRail नाम से एक ऐप लॉन्च की गई है. ये ऐप फिलहाल जियोफोन और जियोफोन 2 के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है. इस ऐप के जरिए आप केवल टिकट बुक ही नहीं बल्कि टिकट कैंसल, तत्काल टिकट बुकिंग और अपनी टिकट का पीएनआर स्टेट्स भी जान सकते हैं. इसके अलावा ट्रेन टाइमिंग, ट्रेन के रूट और सीट उपलब्धता के बारे में भी JioRail ऐप से जानकारी हासिल की जा सकती है. खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी देगा ये ऐप जियोफोन के जिन ग्राहकों के पास IRCTC का एकाउंट नही है, वह JioRail ऐप का इस्तेमाल कर नया एकाउंट भी बना सकते हैं. इसके अलावा JioRail ऐप का जल्द ही PNR स्टेट्स चेंज अलर्ट, ट्रेन लोकेटर और फूड आर्डर जैसी सेवाएं देने का प्लान भी है. JioRail ऐप टिकट बुकिंग को काफी आसान बना देगा. इससे जियोफोन ग्राहकों को टिकट बुकिंग के लिए लंबी लाइनों और ऐजेंटों से मुक्ति मिलेगी. रिलायंस जियो, रेलवे का ऑफशियल सर्विस प्रोवाइडर है. ऑफशियल सर्विस प्रोवाइडर बनने की रेस में रिलायंस जियो ने कुछ ही दिन पहले एयरटेल को मात दी थी. रेलवे के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए रिलायंस जियो ने नया JioRail ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए रेल टिकट का भुगतान करने के लिए ग्राहक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Woie0s

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S