2019 के लोकसभा चुनावों से पहले इंडिया टुडे और एबीपी न्यूज सीवोटर का सर्वे सामने आया है जिसमें उन्होंने आगामी चुनाव के नतीजों को लेकर देश का मूड भांपने की कोशिश की है. इंडिया टुडे के सर्वे का कहना है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो त्रिशंकु संसद की स्थिति बनेगी और एनडीए को 99 सीटों का नुकसान होगा. वहीं एबीपी न्यूज सीवोटर के सर्वे का कहना है कि 2019 में नरेंद्र मोदी फिर पीएम बनेंगे वहीं यूपीए का वोट शेयर बढ़ेगा. सर्वे में इंडिया टुडे ने एनडीए को 237 सीटें और यूपीए को 166 सीटें दी हैं. वहीं बाकियों को 140 सीटें दी गई हैं. जबकि एबीपी न्यूज सीवोटर ने अपने सर्वे में एनडीए को 276 सीटें, यूपीए को 112 सीटें और बाकियों को 155 सीटें दी हैं. वहीं एबीपी न्यूज सीवोटर के सर्वे का कहना है कि एनडीए का वोट शेयर 38 फीसदी और यूपीए का वोट शेयर 25 फीसदी होगा. बाकी पार्टियों का वोट शेयर 37 फीसदी होगा.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Mt1UqG
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Mt1UqG
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें