सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

LIVE News Updates: जींद और रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव, वोटिंग जारी

हरियाणा के जींद और राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज यानी सोमवार को चुनाव कराया जा रहा है. जींद में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं. यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला चुनावी मैदान में खड़े हैं. जबकि बीजेपी ने दिवंगत हरिचंद के बेटे कृष्ण मिड्ढा को टिकट दिया है. Haryana: Voting is underway for by-poll to the Jind assembly constituency. Visuals from polling station number 80. #JindByelection pic.twitter.com/q4ilaYBz9A — ANI (@ANI) January 28, 2019 Voting begins for bypoll to Jind assembly constituency in Haryana. For more News in details #MorningNews: https://t.co/9RsvYQDRbG — All India Radio News (@airnewsalerts) January 28, 2019 जींद उपचुनाव में दो महिला उम्मीदवारों सहित 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जिले की 35 गांवों और जींद शहर में बंटे जींद विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,72,774 मतदाता हैं. इनमें 92,208 पुरुष और 80,566 महिलाएं शामिल हैं. यहां मतदान के लिए कुल 174 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. जिनमें शहरी क्षेत्र में 103 और ग्रामीण क्षेत्र में 71 पोलिंग बूथ हैं. वहीं राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा सीट पर भी सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है. मतदान केंद्रों पर वोटर कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. यहां बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह, कांग्रेस ने अलवर के पूर्व जिला प्रमुख शफिया जुबैर खान और बीजेपी ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. दिसंबर 2018 में संपन्न हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर बीएसपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन हो जाने से यहां चुनाव टाल दिया गया था. आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी उपचुनाव है. इस उपचुनाव के परिणाम 31 जनवरी को घोषित किए जाएंगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MztToJ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S