सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MP: उज्जैन में दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर, 12 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में उज्जैन में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की जान चली गई. देर रात रामगढ़ गांव के पास हुए इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. मध्य प्रदेश: उज्जैन के पास दो कारों की टक्कर, 12 की मौत; शादी समारोह से उज्जैन लौट रहे थे — दूरदर्शन न्यूज़ (@DDNewsHindi) January 29, 2019 बताया जा रहा है कि मारूति वैन में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इस दौरान वैन को सामने से तेज रफ्तार से आ रही हेक्सा कार ने टक्कर मार दी. चश्मदीदों के मुताबिक यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और वो कई मीटर दूर जा गिरी. वहीं दूसरी गाड़ी में लगे एयरबैग्स से उसमें सवार ड्राइवर की जान बच गईं. हालांकि इस टक्कर से वो घायल हो गया. उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है #UPDATE Death toll rises to 12 in the accident that occurred between two cars in Ujjain early moring today https://t.co/ixGdvbOfdy — ANI (@ANI) January 29, 2019 सिटी एसपी नाहर सिंह रावत ने बताया कि मारूति वैन और हेक्सा कार की भिड़ंत में यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि वैन नागदा से उज्जैन की ओर आ रही थी. इसमें 12 लोग सवार थे, जो नागदा के बिरलाग्राम से शादी समारोह से लौट रहे थे. वहीं सामने की दिशा से आ रही हेक्सा गाड़ी में ड्राइवर अकेला था. मरने वालों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TlxwkD

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S