सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MP: भय्यूजी महाराज सुसाइड केस में ब्लैकमेलर महिला समेत 3 गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज के सुसाइड केस में अहम खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये महिला भय्यूजी महाराज को ब्लैकमेल कर रही थी और उनपर शादी करने का दबाव डाल रही थी. तीनों लोगों पर भय्यूजी महाराज को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है. टाइम्स नाउ के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के नाम पलक, विनायक दुधाड़े और शरद देशमुख बताया जा रहा है. तीनों के खिलाफ धारा 306,120 बी, और 384 के अंतर्गत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय महिला भय्यूजी महाराज को ये कहकर ब्लैकमेल कर रही थी क उसके पास उनसे जुड़ी कुछ निजी चीजें हैं. भय्यूजी महाराज के सहयोगी विनायक दुधाड़े और शरद देशमुख इस काम में पलक की मदद कर रहे थे. न्यूज 18 कि रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर में भैय्यू महाराज की पत्नी आयुषी ने डीआईजी दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की थी. उन्होंने एक व्यक्ति की शिकायत की थी और इस प्रकरण से जुड़ी अहम जानकारी पुलिस को दी थी. तभी से 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई होने का अनुमान लगाया जा रहा था. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को कुछ संदिग्ध ऑडियो क्लिप हाथ लगे हैं. एक युवती का बात करते हुए ऑडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें आयुषी के बारे में बात की जा रही है. उस क्लिप में कोई युवती आयुषी को हटाने की बात कह रही है. ऑडियो वायरल होने के बाद आयुषी शिकायत करने पहुंची थीं. क्या है पूरा मामला? पिछले साल 12 जून को 50 वर्षीय भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने उनके घर से एक डायरी पर लिखा सुसाइड नोट बरामद किया था. इस सुसाइड नोट में लिखा हुआ था कि वह भारी तनाव से तंग आकर अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HtBS8a

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S