सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

National Girl Child Day: जानिए क्यों और कैसे मनया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस

आज यानी 24 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है. लड़कियों के गिरते लिंग अनुपात के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए और उनके साथ समाज में होती असमानताओं को दूर करने के मकसद से शुरू किया गया ये दिवस 2008 से हर साल मनाया जाता है. हर साल इसकी अलग-अलग थीम भी रखी जाती है. इस साल इसकी थीम है 'उज्जवल कल के लिए लड़कियों का सशक्तिकरण.' #NationalGirlChildDay being observed today. The theme this year is 'Empowering Girls for a Brighter Tomorrow'. pic.twitter.com/e2OL1Ctarn — All India Radio News (@airnewsalerts) January 24, 2019 दरअसल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मनाने की घोषण महिला विकास मंत्रालय की तरफ से की गई थी. मंहिला विकास मंत्रालय ने इस दिन को मनाने की घोषणा साल 2008 में की थी. आज भले ही हम कितने ही मॉर्डन क्यों न हो गए हों. लड़कियों के विकास और उनके सशक्तिकरण के कितने ही दावे क्यों न करले, लेकिन इस सच्चाई को नहीं झुटला सकते कि महिलाओं के साथ आज भी गलत हो रहा है. आज भी ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिसमें दहेज के लालच में बहुओं को मार दिया जाता है. बेटी का नाम सुनकर उसको गर्भ में ही मार दिया जाता है. लड़कियों के साथ हो रही बलात्कार की घटनाएं भी किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में हर किसी को महिलाओं के साथ होते आ रहे अत्याचार को रोकने की कोशिश करनी चाहिए. राष्ट्रीय बालिका दिवस के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है उनके लिए बनाए गए कानूनों के बारे में भी उनको बताया जाता है. इस दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में भी याद किया जाता है. कैसे मनाया जाता है ये दिन? इस दिन #SaveGirlChild के नाम से जगह जगह अभियान चलाए जाते हैं. अलग-अलग NGO भी इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचारों के प्रति जागरूक करते हैं और इसके खिलाफ लड़ने की अपील करते हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2ThE8jW

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S