सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

National Voters Day 2019: 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है 'लोकतंत्र का त्योहार' मतदाता दिवस?

आज यानी 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे मनाया जा रहा है. देश में हर साल इस तारीख को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तौर पर मनाया जाता है. ये दिन देश को खासकर युवा मतदाताओं को मतदान और राजनीतिक प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. इस दिन को देश के लोकतंत्र का त्योहार भी कह सकते हैं. इस दिन वोट देने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जश्न का दिन होता है. क्यों मनाया जाता है? 25 जनवरी को ही हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है. बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस सबसे पहले साल 2011 को 25 जनवरी को मनाना शुरू किया गया था. 25 जुलाई, 1950 को भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना की गई थी. इसलिए 2011 से इस दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का फैसला किया गया. इस साल ये नौवां मतदाता दिवस है. इस बार की थीम रखी गई है- ‘No Voter to be Left Behind’, यानी कोई भी मतदाता पीछे नहीं छूटना चाहिए. चुनाव आयोग ने 2009 में चुनावी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नई सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन स्ट्रेटजी (SVEEP) अपनाई थी. क्या है उद्देश्य? चुनाव आयोग देश में राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव, लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा चुनाव करवाता है. इस दिन का उद्देश्य देश के वोटरों को उनके अधिकारों और लोकतंत्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाना है. खासकर हर साल जुड़ रहे युवा मतदाताओं को इस प्रक्रिया में शामिल करना है. इस बार क्या है तैयारी? इस बार चुनाव आयोग 9वें मतदाता दिवस पर देश भर में छह लाख से ज्यादा जगहों पर 10 लाख से के आसपास के पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता दिवस मनाएगा. इन कार्यक्रमों में नए मतदाताओं को रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और उनको उनके ईपीआईसी यानी इलेक्टर फोटो आइडेंटिटी कार्ड दिए जाएंगे. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने एक प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि इस दिन नई दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में My Vote Matters नाम की एक त्रैमासिक पत्रिका भी लॉन्च किया जाएगा. साथ ही यहां मतदान जागरूकता के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन्स और मीडिया हाउसेस को नेशनल अवॉर्ड भी दिया जाएगा. साथ ही चुनाव आयोग के उन अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने देश भर की चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपना अहम योगदान दिया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2B2bDzH

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S