सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली-NCR: सुबह से हो रही तेज बारिश, ऑफिस वालों की मुसीबत बढ़ी, जगह-जगह लग रहा जाम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. सोमवार दोपहर से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है. मंगलवार सुबह भी एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई और ओले भी गिरे. सुबह के 9 बजे मौसम ऐसा हो रहा है मानो रात हो गई हो. काले बादलों ने आसमान को ढक लिया है. #WATCH Rain and hailstorm lashes Delhi's Subash Nagar pic.twitter.com/lOtiWXJqzB — ANI (@ANI) January 22, 2019 सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना ऑफिस जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा है, क्योंकि बारिश के कारण जगह-जगह जाम लग गया है और कई इलाकों में जलभराव हो गया है. बारिश के बाद सोमवार को दिल्ली एनसीआर का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री और अधिकतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बारिश के बाद सोमवार को दिल्ली एनसीआर का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री और अधिकतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. Delhi: National capital receives rainfall this morning. Visuals from Prahladpur area. pic.twitter.com/iXBng5ghmr — ANI (@ANI) January 22, 2019 सोमवार देर रात तक रुक-रुककर झमाझम बारिश होती रही. हालांकि इस बारिश के कारण प्रदूषण से राहत जरूर मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवा के साथ 24 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है. वहीं बारिश के कारण नजफगढ़ इलाके में सोमवार को एक गोदाम की दीवार गिरने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जब कि एक अन्य घायल हो गया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2T6tXPn

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S