सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व NSA की सलाह- भारत को तालिबान को हिंसा छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए

भारत की अफगानिस्तान में भूमिका को लेकर उठे सवालों के बीच पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने कहा है कि भारत को अफगानिस्तान में अपनी भूमिका को लेकर साफ होना चाहिए और उसे तालिबान को हिंसक चरमपंथ छोड़ने और मुख्यधारा में आने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास करना चाहिए. भारत अफगानिस्तान में शांति और सुलह प्रक्रिया में एक अहम साझेदार बन गया है और युद्धग्रस्त देश के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता की घोषणा की है. मेनन ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कहा कि भारत को तालिबान को प्रोत्साहित करने का प्रयास करना चाहिए ताकि तालिबान मुख्यधारा में आए और वे चरमपंथी विचारों को छोड़ दें और महिलाओं के साथ वे जैसा व्यवहार करते हैं, उसमें बदलाव करें. उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत जो कर सकता है, उसे करना चाहिए. उन्होंने कहा कि लेकिन यह कैसे होगा और यह कैसे आकार लेगा, यह हमें कहने की जरूरत नहीं है. मेनन ने कहा कि हमें अपनी भूमिका के बारे में साफ होना चाहिए. तालिबान या किसी अन्य से बातचीत का जिम्मा खुफिया एजेंसियों का है. मेनन ने कहा कि अफगानिस्तान से पनपने वाले चरमपंथ के खतरे के बारे में भारत में अतिशयोक्ति है. उन्होंने यहां एक बहस के दौरान कहा कि भारतीयों की प्रवृत्ति अफगानिस्तान से चरमपंथ के खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की है. उन्होंने पिछले 40 साल में अफगानिस्तान से किसी आतंकवादी के बारे में नहीं सुना. यह वास्तव में पाकिस्तानी आतंकवाद है और हमें इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Hzqbg9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S