सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली: केजरीवाल के PSO को फोन पर मिली धमकी- मैं सीएम पर हमला करने वाला हूं

दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा से जुड़े मामले पर बयान दिया है. दिल्ली पुलिस ने बताया, 'सीएम केजरीवाल के निजी सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी दी थी कि एक अज्ञात नंबर से फोन आया था और उस पर बात करने वाले शख्स ने कहा कि वह विकासपुरी में रह रहा है और दिल्ली के सीएम पर हमला कर सकता है.' Delhi Police: Personal Security Officer (PSO) of Delhi CM Arvind Kejriwal informed police that a call was received from an unknown number saying that he is residing in Vikas Puri and can attack Delhi CM. No further details could be recovered as there is no caller ID installed pic.twitter.com/Od9zRxqDX3 — ANI (@ANI) January 21, 2019 दिल्ली पुलिस ने कहा, 'इसके बाद कोई भी जानकारी नहीं मिली और वहां कोई कॉलर आईडी इंस्टाल नहीं है.' मामले की जांच जारी है. गौरतलब है कि इससे पहले सीएम केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल का अपहरण करने की धमकी दी गई थी. बेटी को धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की बेटी की सुरक्षा बढ़ा दी थी. हर्षिता की सुरक्षा में पीएसओ की तैनाती की गई थी. मुख्यमंत्री कार्यालय में इस धमकी भरे ई-मेल के आने के बाद हड़कंप मच गया था. इस ई-मेल के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया था. अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता के दो बच्चे, हर्षिता और उनके छोटे भाई पुलकित हैं. सीएम केजरीवाल का परिवार आमतौर पर काफी लो प्रोफाइल है. वहीं उनकी बेटी तब खबरों में आई थी जब उसने 2014 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की प्रवेश परीक्षा पास की थी. धमकी भरे ई-मेल के मामले में खुद सीएम केजरीवाल का कहना है- यदि मैं मुख्यमंत्री होने के नाते अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए चिंतित हूं तो मैं आम आदमी की भावना को समझ सकता हूं. उन्होंने कहा कि उनके घर से थोड़ी ही दूर पर मेट्रो स्टेशन है और इसलिए उनकी चिंता ज्यादा भी है. ये भी पढ़ें: प्रवासी भारतीयों के जरिए पूर्वांचल को साधने की तैयारी ये भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम अराजकता की लड़ाई है: जेटली

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DneCnV

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S