सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरक्षण देने के मामले में सरकार से कहीं बेहतर हैं बैंक और PSUs

आरक्षण का मुद्दा इन दिनों छाया हुआ है. लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस आरक्षण का किस जगह कितना फायदा मिला रहा है, बड़े सरकारी संस्थानों, अलग-अलग विभागों और यूनिवर्सिटियों में आरक्षण को लेकर क्या स्थिति है? इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के लोगों को पूरी तरह से आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है. लेकिन मुख्य सरकारी बैंकों और संस्थानों में आरक्षण को लेकर स्थिति दूसरी है. यहां रिजर्व कैटेगरी के लोगों को जितना आरक्षण मिलना चाहिए, उससे भी ज्यादा मिल रहा है. संविधान में एससी के लिए 15 फीसद, एसटी के 7.5 फीसद और ओबीसी के लिए 27 फीसद कोटा तय किया गया है. लेकिन कई सरकारी बैंकों और बड़ी सरकारी कंपनियों में इन्हें तय प्रतिशत से भी ज्यादा आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है. एसबीआई, पीएनबी, आईडीबीआई समेत देश के प्रमुख 13 बैंकों में एससी कैटेगरी के ऑफिसर्स तय प्रतिशत से ज्यादा हैं. लेकिन ज्यादातर बैंकों में ओबीसी कैटेगरी के लोग 20 प्रतिशत के आसपास हैं. जब कि उन्हें 27 प्रतिशत कोटा दिया जाता है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो यहां सिर्फ 6,908 ऑफिसर्स में से सिर्फ 13.81 प्रतिशत ही ओबीसी कैटेगरी के हैं, जब कि एससी कैटेगरी के 14.93 और एसटी कैटेगरी के 6.31 प्रतिशत ऑफिसर्स हैं. वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) की कंपनियों में भी आंकड़े वही स्थिति दोहराते हैं, जो कि बैंकिंग सैक्टर में सामने आई है. यहां भी एससी और एसटी कैटेगरी के लोगों को तय प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण का लाभ मिल रहा है, जब कि ओबीसी कैटेगरी के ऑफिसर्स की संख्या काफी कम है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RBEeXf

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S