सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Republic Day: 2018 विवाद के बाद इस बार राहुल को मिली पहली पंक्ति में जगह

पिछले साल गणंतत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट को लेकर उपजे विवाद के बाद इस साल राहुल गांधी राजपथ पर परेड समारोह में पहली पंक्ति में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठे हुए नजर आए. इस साल गांधी को जहां अगली पंक्ति की सीट दी गई, वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलामनबी आजाद को दूसरी पंक्ति की सीट मिली. पिछले साल इन दोनों नेताओं को छठी पंक्ति की सीट दी गई थी. #republicdayindia : Congress President Rahul Gandhi and Union Minister & BJP leader Nitin Gadkari at Republic Day parade at Rajpath in Delhi. pic.twitter.com/w4d7yJwF3h — ANI (@ANI) January 26, 2019 पिछले साल सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त हुए थे. गांधी की सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर ‘तुच्छ राजनीति’ करने और परंपरा को खत्म करने का आरोप लगाया था. कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष हमेशा ही गणतंत्र दिवस परेड समारोह में राजपथ पर अगली पंक्ति में बैठते हैं. देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द! #RepublicDayIndia pic.twitter.com/O0vFWCed3C — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 26, 2019 गांधी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी देशवासियों को बधाई दी. कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी ट्विटर पर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RidNki

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S