सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Republic Day 2019: दिल्ली पुलिस के 23 अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान

देश अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर राजधानी दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड हो रही है. इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह में दिल्ली पुलिस के 23 अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा. इनमें छह महिलाएं हैं. विशेष पुलिस आयुक्त नुजहत हसन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर ए संजीव को उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. वहीं निरीक्षक राहुल कुमार और रविंद्र कुमार त्यागी और सहायक उप-निरीक्षक राजेंद्र कुमार और गुरमीत सिंह को वीरता के लिए पुलिस पदक दिए जाएंगे. राहुल कुमार 2008 में हुई बटला हाउस मुठभेड़ का हिस्सा थे, जिनमें दो आतंकवादियों को ढेर किया गया था. सराहनीय सेवाओं के लिए अन्य 17 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) ए के सिंगला और पुलिस उपायुक्त (अपराध) जॉय तिर्की शामिल है, जो सीबीएसई पेपर लीक और रहस्यमय बुराड़ी मौत जैसे संवेदनशील मामलों की जांच में शामिल थे. इनके अलावा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त गीता रानी वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोहम्मद इकबाल, निरीक्षक अतुल कुमार वर्मा, रविंदर कुमार त्यागी, उप-निरीक्षक जय श्री गौसेन, कौशल कुमारी, महेश सिंह, सहायक उप-निरीक्षक सतेंद्र सिंह और राजबीर सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, प्रेम चंद, जगनिवासन आर, पूनम वर्मा और प्रोमिला को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2CKhmdx

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S