सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Republic Day 2019: राजपथ पर पहली बार देखने को मिला ये सब, नारी शक्ति रहीं आकर्षण का केंद्र

भारत ने आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया. इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा थे. अधिकारियों ने बताया कि नेल्सन मंडेला के बाद रामफोसा दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति बने जो गणतंत्र दिवस समारोह का गवाह बने. देश का 70वां गणतंत्र दिवस कई मायनों में बेहद खास रहा. इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में कई चीजें पहली बार हुईं. इसके साथ ही राजपथ पर भारत ने अपनी ताकत और शौर्य का प्रदर्शन भी किया और पूरी दुनिया ने इस नजारे को देखा. इस बार के समारोह में पहली बार महिला अर्द्धसैनिक बल द्वारा मार्च किया गया. बोफोर्स के आने के 30 साल बाद पहली बार आर्मी एम777 और के9 वज्र का प्रदर्शन रिपब्लिक डे परेड में किया गया. इसके अलावा सबसे खास बात रही इंडियन नेशनल आर्मी. इस आर्मी के पूर्व सैनिक परेड में शामिल हुए और सबकी उम्र 90 साल से अधिक थी. इस आर्मी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने बनाया था. इस बार राजपथ पर फ्लाईपास्ट के दौरान एयरफोर्स की कई विमानों ने बायो फ्यूल का इस्तेमाल किया और उड़ान भरी. ये भी अपने आप में एक नया कारनामा था, जिसकी दुनिया गवाह बनी. 70th #RepublicDayIndia: All women marching contingent of #AssamRifles takes part for 1st time led by Major Khusboo Kanwar. #RDayWithAIR #RepublicDay2019 pic.twitter.com/d1MiVvrnTB — All India Radio News (@airnewsalerts) January 26, 2019 तमाम हथियारों और अलग-अलग झांकियों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र सेना की महिला शक्ति भी रहीं. पहली बार असम राइफल्स की महिला अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया. इस टुकड़ी का नेतृत्व मेजर खुशबू कंवर ने किया. असम राइफल्स देश का सबसे पुराना अर्द्धसैनिक बल है. महिलाओं की टुकड़ी को राजपथ पर देखना अपने आप में एक शानदार अनुभव रहा. इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह का थीम गांधी जी पर आधारित था. देश गांधी जी 150वीं जयंती मनाई जा रही है. कई राज्यों की झांकियों में भी महात्मा गांधी की झलक साफ देखने को मिली. सिख लाइट इंफैंट्री, जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री, गोरखा ब्रिगेड, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी सप्लाई कॉर्प्स और टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का मार्चिंग दस्ता परेड का हिस्सा बना. इंडियन नेवी का ब्रास बैंड और इसकी झांकी का नजारा भी राजपथ पर देखने को मिला. #republicdayindia : Motorcyclists showcase Yoga display, at Rajpath during Republic Day parade pic.twitter.com/fRWaxXAYtS — ANI (@ANI) January 26, 2019 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित 26 बच्चे भी खुली जीप में राजपथ पर नजर आए. इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया. अंत में मोटरसाइल सवार डेयरडेविल्स ने अपने करतब से सबको चौंकाया. इन डेयरडेविल्स ने मोटरसाइकिल पर योग का प्रदर्शन भी किया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UlbQW9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S