सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तमिलनाडु में Sarvana Stores के 74 ठिकानों पर IT रेड, टैक्स चोरी की शिकायत

आयकर विभाग (Income Tax department) ने मंगलवार को सरवाना स्टोर्स चेन के ठिकानों पर रेड की है. यह छापेमारी तमिलनाडु में 74 जगहों पर हुई है. विभाग ने टैक्स चोरी की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की. चेन्नई में 72 स्थानों और कोयंबटूर में 2 जगहों पर यह रेड डाली गई थी. Tamil Nadu: I-T department conducting raids at 70 locations in Chennai; Visuals from at Saravana Stores at T-Nagar pic.twitter.com/ZsUgBx2eeb — ANI (@ANI) January 29, 2019 इससे पहले मंगलवार को ही विभाग ने कहा कि उसने बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम के तहत अब तक 6,900 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की हैं. एजेंसी ने मंगलवार को इस बारे में प्रमुख अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित किया है. इसमें कहा गया है कि जो लोग बेनामी सौदे करते हैं, बेनामीदार (जिसके नाम पर बेनामी संपत्ति है) और लाभार्थी (जो इसके लिए पैसा देते हैं) पर अभियोजन चलाया जा सकता है और उन्हें सात साल तक की सजा हो सकती है. इसके अलावा उन्हें बेनामी संपत्ति के उचित बाजार मूल्य पर 25 प्रतिशत तक जुर्माना भी देना पड़ सकता है. विज्ञापन में कहा गया है कि आयकर विभाग पहले ही 6,900 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्तियां कुर्क कर चुका है. इसके अलावा इसमें कहा गया है कि जो लोग बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम के तहत अधिकारियों को गलत सूचना देते हैं, उन्हें पांच साल की सजा तथा बेनामी संपत्ति के उचित बाजार मूल्य का दस प्रतिशत तक जुर्माना अदा करना पड़ सकता है. आयकर विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो इस बुराई को खत्म करने में सरकार का सहयोग करें. नए कानून के तहत कार्रवाई आयकर कानून, 1961 के अतिरिक्त होगी. (भाषा से इनपुट)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RRVkjs

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S