सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली अब रहने और काम करने लायक नहीं रहा : SC जज

एक वो समय था जब लोग अपने शहर-गांव को छोड़कर देश की राजधानी दिल्ली आना चाहते थे, लेकिन बीते कुछ सालों में शहर की ऐसी स्थिति हो गई है कि लोग यहां से भागने को आतुर हैं. सुप्रीम कोर्ट के जज अरुण मिश्रा को ही देख लीजिए. अरुण मिश्रा ने दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, 'दिल्ली में जिस तरह के हालात हैं, उससे साफ लग रहा है कि ये शहर अब रहने और काम करने लायक नहीं रहा. मुझे शुरुआत में तो दिल्ली बहुत अच्छी लगी, लेकिन अब ये गैस चैंबर बनती जा रही है. अब दिल्ली आकर्षित नहीं करती. रिटायरमेंट के बाद मैं यहां नहीं रहना पसंद करूंगा.' अरुण मिश्रा ने ये बातें जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस संजीव खन्ना के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं. ना केवल प्रदूषण, बल्कि जस्टिस अरुण मिश्रा दिल्ली में जाम की समस्या से भी परेशान हैं. मिश्रा ने कहा, 'जाम की वजह से आज मुझे नए जजों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने में देरी होने वाली थी. जाम से काम की जगह पर पहुंचने में रोज ही देर हो जाती है.' राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में PM 2.5 का स्तर काफी खतरनाक स्तर पर जस्टिस मिश्रा ने दिल्ली सरकार से अपील की है कि वो अगले 10 दिनों के अंदर दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन पर विचार करें और इसकी जानकारी कोर्ट को दें. शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में PM 2.5 का स्तर काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था. दिल्ली के लोधी गार्डन में PM 2.5 400 के पार पहुंच चुका था. कुछ दिन पहले तक राजधानी गैस चैंबर तक बन गई थी और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखकर इससे पहले भी दिल्ली हाईकोर्ट टिप्पणी कर चुका है. साल 2015 में भी दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का वर्तमान स्तर 'चिंताजनक' स्थिति तक पहुंच गया है. अदालत ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को डिटेल एक्शन प्लान पेश करने का भी निर्देश दिया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RTtrXp

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S