सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Zomato ऐप से किया चिली पनीर ऑर्डर, लेकिन खाने में निकला प्लास्टिक

फूड सप्लाई करने वाले जोमैटो ऐप फिर सवालों के घेरे में है. इस बार उसपर यह आरोप महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले एक शख्स ने लगाया है. कस्टमर ने जोमैटो पर खराब क्वालिटी का खाना डिलीवर करने का आरोप लगाया है. उसने दावा किया कि उसने जोमैटो पर ऑर्डर देकर खाना मंगवाया था. डिलीवरी मिलने के बाद जब वो खाना खाने लगे तो मंगवाए गए पनीर चिली में प्लास्टिक मिला. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, औरंगाबाद के रहने वाले सचिन जामधरे ने आरोप लगाया, 'मैंने जोमैटो से पनीर चिली और पनीर मसाला ऑर्डर किया था. जब हम सब खाने के लिए बैठे तो मेरी बेटी ने कहा कि पनीर बहुत हार्ड है. जिसे चबाने से उसकी दांतों में दर्द हो रहा था, इसके बाद जब मैंने भी इसे खाया तो मुझे इसमें फाइबर मिला.' Aurangabad: Sachin Jamdhare alleges there was plastic in food he ordered using mobile app;says,“While eating the food,my daughter complained that it was hard. I checked&saw fibre in it.Hotel owner saying Zomato rider must have changed it.I've lodged police complaint” #Maharashtra pic.twitter.com/eWUe3bDYzw — ANI (@ANI) January 18, 2019 सचिन ने कहा कि जब वो इसकी शिकायत करने रेस्टोरेंट गए तो उसके मालिक ने उनकी बात सुनने और मानने से इनकार कर दिया. रेस्टोरेंट के मालिक ने उल्टा कहा कि जोमैटो डिलीवरी बॉय ने खाना बदल दिया होगा. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर खाने को जांच के लिए भेजा सचिन जामधरे ने बताया कि वो इस मामले को लेकर पुलिस के पास गए और शिकायत दर्ज कराई. जिन्सी थाने के इंस्पेक्टर श्याम सुंदर वासुलकर ने कहा कि सचिन जामधरे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जोमैटो ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया गया था. खाने को जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी मामला सामने आने के बाद जोमैटो ने आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी है. बयान में कहा गया है कि इस रेस्टोरेंट को उनकी लिस्ट से हटा दिया गया है. जोमैटो ने बयान में कहा, 'हम खाद्य सुरक्षा, खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस घटना को लेकर हम माफी मांगते हैं.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MrdAul

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S