सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सैम पित्रोदा बोले- पुलवामा हमले के लिए पूरे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं

राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस चीफ सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मुझे हमलों के बारे में ज्यादा तो पता नहीं है लेकिन यह हमेशा होते रहते हैं. मुंबई में भी हमले हुए थे. हम उस वक्त भी प्रतिक्रिया दे सकते थे और अपने विमान भेज सकते थे. लेकिन वह सही नहीं होता. मेरे हिसाब से दुनिया के साथ डील करने का यह सही तरीका नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि आठ लोग आते हैं और कुछ करते है तो इसके लिए आप पूरे देश (पाकिस्तान) को दोषी नहीं ठहरा सकते. कुछ लोग यहां आए और उन्होंने हमला किया इसके लिए पूरे देश को जिम्मेदार मानना बहुत बचकानी बात होगी. पित्रोदा ने एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि क्या हमने पाकिस्तान में किस पर हमला किया? क्या हमनें वास्तव में 300 लोगों को मारा? पित्रोदा के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने इसे शर्मनाक बताया है. यही नहीं पित्रोदा ने पाकिस्तान के साथ बातचीत का समर्थन भी किया है. उन्होंने बालाकोट की कार्रवाई का सबूत भी मांगा. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'सैम पित्रोदा को शर्म आनी चाहिए एक तरफ तो वह पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं और दूसरी ओर वह एयर स्ट्राइक को लेकर मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं. पाकिस्तान को आतंकवाद से अलग करने की यह चौंकाने वाली कोशिश है.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2U5yncU

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S