सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीकानेर में लड़ाकू विमान MIG 21 क्रैश, नाल एयरबेस के पास हुआ हादसा

राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान मिग 21 क्रैश हो गया है. बीकानेर में यह हादसा वायु सेना के नाल एयरबेस के पास शोभासर के पास हुआ. ग्रामीणों ने धुंआ और धूल के गुबार के साथ ही पायलट को पैराशूट से नीचे उतरते देखा और मौके की ओर दौड़ कर पहुंचे. सूचना के तत्काल बाद एयर फोर्स के अधिकारी, बीकानेर पुलिस और प्रशासन के आला अफसर भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. प्रारम्भिक तौर पर हादसे के पीछे कारण तकनीकी खामी बताया जा रहा है. हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हाल ही पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमान को मिग-21 ने ही ढेर किया था. मिग-21 बाइसन के हमले के बाद पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान एलओसी के पास पीओके में ढेर हुआ था. 28 फरवरी को सेना की ओर से जारी किए गए बयान में साफ कहा गया था कि पाकिस्तान के एक F-16 लाड़कू विमान को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग 21 बाइसन ने ढेर किया था. बता दें कि पिछले साल नवंबर में तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. वायुसेना के हाकिमपेट हवाई अड्डे से रवाना हुआ यह विमान दोपहर करीब 11 बजकर 45 मिनट पर एक खुले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में प्रशिक्षु पायलट को पैरों में मामूली चोट आई थी. इससे पहले 21 नवंबर को, वहीं मोकिला इलाके में राजीव गांधी विमानन अकादमी के एक प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट को मामूली चोटें आई थीं.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2TCLMZM

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S