सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकसभा चुनाव: UP में कांग्रेस ने एसपी-बीएसपी और आरएलडी के लिए छोड़ी 7 सीटें

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एसपी-बीसपी और आरएलडी के लिए 7 सीटें छोड़ने का ऐलान किया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राज बब्बर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, अखिलेश यादव की सीट (अगर चुनाव लड़ते हैं तो), मायावती की सीट (अगर चुनाव लड़ती हैं तो), अजित सिंह और जयंत चौधरी की सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी. राज बब्बर ने साथ ही कहा कि कांग्रेस कृष्णा पटेल की 'अपना दल पार्टी' को भी गोंडा और पीलीभीत की सीट दे रही है. राज बब्‍बर ने कहा कि हम धन्यवाद देते हैं कि हमारी विचारधारा का सम्मान करते हुए एसपी-बएसपी गठबंधन ने हमारे लिए 2 सीटें छोड़ी, अमेठी और रायबरेली छोड़ने के गठबंधन के फैसले के बाद अब कांग्रेस ने एसपी-बएसपी और आरएलडी गठबंधन के लिए यूपी में 7 सीट छोड़ने का ऐलान किया है. राज बब्बर ने 'जन अधिकार पार्टी' के साथ भी गठबंधन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि यूपी में 7 सीटों का समझौता हुआ है. पांच सीट झांसी, चंदौली, एटा, बस्ती और एक और सीट पर जन अधिकार पार्टी के सिंबल पर और 2 सीट पर कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, शिवपाल यादव के साथ गठबंधन पर राज बब्बर ने कहा कि हम ऐसी किसी सीट पर समझौता नहीं करेंगे जिस पर बीजेपी को फायदा हो. राज बब्बर के बयान से साफ है कि कांग्रेस और शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठबंधन नहीं होगा. इशारो ही इशारों में राज बब्बर ने शिवपाल को बीजेपी का ‘बी’ टीम बता दिया. वहीं, भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद पर राज बब्बर ने कहा कि अगर वो वाराणसी से लड़ना चाहते हैं तो सभी दलों को फैसला करना होगा. (साभार:न्यूज18)

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2TVwxLF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S