सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नोएडा में ब्लू लाइन मेट्रो का हुआ विस्तार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार यानी आज ग्रेटर नोएडा में कई योजनाओं का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में एक समारोह के दौरान इसका उद्घाटन किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा से वीडियो लिंक के जरिए बुलंदशहर के खुर्जा में 1320 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र और बिहार के बक्सर में 1320 मेगावाट के बिजली संयंत्र की आधारशिला रखी. इससे पहले उन्होंने ग्रेटर नोएडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के परिसर में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण भी किया. समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा मौजूद थे. इस एलिवेटिड खंड पर सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी छह स्टेशन हैं. इससे लोगों को सेटलाइट शहर से राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने में सुविधा होगी. डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- इसकी सेवा शाम चार बजे से शुरू हो रही है. इस नए खंड पर व्यस्त घंटों में हर पांच मिनट 26 सेकेंड पर ट्रेन आएगी. इस विस्तार के बाद ब्लूलाइन 56.6 किलोमीटर लंबी हो गई है, जो पहले दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर के बीच 50 किलोमीटर लंबी थी. इससे पहले पीएम मोदी ने बीते शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर 9.63 किलोमीटर लंबे दिलशाद गार्डन-न्यू बस अड्डा सेक्शन का भी उद्घाटन किया था. इस नए सेक्शन के साथ ही दिल्ली मेट्रो ने गाजियाबाद के अंदरूनी इलाके में पहली बार प्रवेश किया और गाजियाबाद तथा साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंची. इस दौरान पीएम ने कहा कि आपको कितने ही उदाहरण मिल जाएंगे जब पहले की सरकारों ने अपने रागदरबारी को ईनाम देने के लिए आर्कियोलॉजी के हिसाब से महत्वपूर्ण इमारतों के बगल में अपने बंगले बनाने की इजाजत दे दी. दिल्ली में ही ऐसे कितने मामले हैं. मीडिया के साथी थोड़ी छानबीन करें, तो सारा सच सामने आ जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि यहां आप लोग मोदी-मोदी कर रहे हैं, वहां कुछ लोगों की नींद हराम हो रही है. पीएम मोदी ने कहा कि वे भी कोई दिन थे, जब नोएडा-ग्रेटर नोएडा की पहचान सरकारी धन की लूट, अथॉरिटी और टेंडर में होने वाले खेल से होती थी, पहले ऐसी ही खबरें आती थीं, मगर अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पहचान विकासीय परियोजनाओं से हो रही है.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2EZURnn

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S