सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजीव कुमार को सौंपा गया आर्थिक अपराध निदेशालय, साथ में STF का अतिरिक्त प्रभार

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को आर्थिक अपराध राज्य निदेशालय तथा कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. गृह विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राजीव कुमार ने शहर पुलिस आयुक्त का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद हाल ही में राज्य सीआईडी प्रमुख का पद संभाला है. वह आगामी आदेश तक दो विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. राज्य के गृह विभाग ने बीते शुक्रवार देर शाम यह आदेश जारी किया. राजीव कुमार 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी है. वह शारदा चिट फंड और रोज वैली घोटालों में सीबीआई की जांच को लेकर विवाद में घिर गए थे. सीबीआई के अधिकारियों के एक दल को तीन फरवरी को उस समय कुमार के आवास में जाने से रोक दिया गया था जब वह चिट फंड घोटाला मामले में उनसे पूछताछ करने गए थे. उस समय राजीव कुमार कोलकाता पुलिस आयुक्त थे. इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संवैधानिक नियमों पर हमले के खिलाफ धरने पर बैठ गई थीं. उच्चतम न्यायालय ने 5 फरवरी को राजीव कुमार को आदेश दिया था कि वह मामले की जांच के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश हों. कोर्ट ने यह भी कहा था कि राजीव कुमार के खिलाफ बलपूर्वक कोई कदम नहीं उठाया जाए. इसके बाद सीबीआई ने कुमार से शिलॉन्ग में 5 दिन तक पूछताछ की थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2IMUcd3

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S