सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चुनाव प्रचार में सेना के जवानों की तस्वीर या नाम का इस्तेमाल न करें पार्टी- EC

भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी राजनीतिक पार्टी सेना के जवानों के नाम या तस्वीर का इस्तेमाल न करें. चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. न्यूज 18 के मुताबिक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 2 मार्च को अपलोड किए गए आदर्श आचार संहिता पर मैनुअल में भी इसका जिक्र है. मैनुअल में लिखा गया है, 'रक्षा मंत्रालय ने चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया कि कुछ राजनीतिक दल, नेता और उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार के दौरान विज्ञापनों में रक्षा कर्मियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं. चुनाव आयोग से इस संबंध में उपयुक्त निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया था. ' चुनाव आयोग की ओर से अपलोड किए गए मैनुअल में कहा गया है कि - 'चुनाव आयोग, सभी राजनीतिक दलों से कहता है कि वे अपने उम्मीदवारों / नेताओं को सलाह दें कि वे अपने चुनाव प्रचार / अभियान के तहत रक्षा कर्मियों या आयोजनों की तस्वीरों को विज्ञापनों में शामिल करने से बचें.' पत्र में क्या कहा चुनाव आयोग ने? चुनाव आयोग की ओर से 437/6/INST/2013/CC&BE, dated 04.12.2013 राजनीतिक दलों को संबोधित पत्र में कहा है कि 'यहां यह उल्लेख करना उचित है कि किसी राष्ट्र के सशस्त्र बल उसके सीमावर्ती, सुरक्षा और राजनीतिक व्यवस्था के संरक्षक होते हैं. वे एक आधुनिक लोकतंत्र में राजनीतिक और तटस्थ हितधारक हैं. इसलिए यह आवश्यक है कि राजनीतिक दल और नेता अपने राजनीतिक अभियानों में सशस्त्र बलों का कोई भी संदर्भ देते समय बहुत सावधानी बरतें. आयोग का विचार है कि सेनाध्यक्ष या किसी अन्य रक्षा कर्मियों की तस्वीरें और रक्षा बलों के कार्यों की तस्वीरें किसी भी तरह से विज्ञापन / प्रचार / अभियान में या चुनाव के संबंध में किसी अन्य तरीके से इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए.'

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2Tx5ffr

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S