सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत के खिलाफ F16 Fighter Plane इस्तेमाल कर बुरा फंसा पाकिस्तान, अमेरिका नाराज

सर्जिकल स्‍ट्राइक 2 से बौखलाए पाकिस्‍तान के भारत के खिलाफ F16 लड़ाकू विमानों के इस्‍तेमाल से अमेरिका नाराज हो गया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार अमेरिका ने इसे लेकर पाकिस्‍तान से जवाब तलब किया है. अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट (US State Department) के अनुसार, भारत के खिलाफ इस विमान के इस्तेमाल पर अमेरिका ने एंड यूजर एग्रीमेंट उल्लंघन पर पाकिस्तान से जवाब मांगा है. US seeks information on potential misuse of American-made #F16 fighter jets by #Pakistan against #India.https://t.co/HZ9vyT4Xjk — All India Radio News (@airnewsalerts) March 2, 2019 दरअसल पाकिस्तान को आधुनिक F16 लड़ाकू विमान बेचने के समय अमेरिका की यह प्रमुख शर्त थी कि इनका इस्‍तेमाल (अफगानिस्तान में) केवल आतंकवादियों के खिलाफ होनी चाहिए. मगर पाकिस्‍तान ने अमेरिकी शर्तों का उल्‍लंघन करते हुए हाल ही में भारत के खिलाफ इनका (F16) इस्‍तेमाल किया था. भारत ने अमेरिका से कुछ सबूत साझा किए हैं, जिससे यह स्‍पष्‍ट हो जाता है कि पाकिस्‍तान ने भारत के खिलाफ F16 लड़ाकू विमान का इस्‍तेमाल किया था.  गुरुवार को सेना के तीनों अंगों (Army, Air Force और Navy) के प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मार गिराए गए F16 विमान की तस्‍वीरें जारी की थीं. उन्होंने इस दौरान F16 से चलाए (Fire) किए गए AIM-120 मिसाइल के भी सबूत पेश किए. बता दें कि कि पाकिस्तान के F16 लड़ाकू विमान को भारत के बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मार गिराया था. F16 का यह मलबा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिखरा पाया गया था. हालांकि इसे धराशाई करने के दौरान अभिनंदन PoK में लैंड (Land) कर गए थे जहां पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2tLZDi3

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S