सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुपवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, LoC पर हुई भारी गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बीते शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए. साथ ही इस संघर्ष में एक आम नागरिक भी मारा गया है. वहीं दूसरी तरफ राजौरी और पुंछ जिलों में LoC के पास के इलाकों में पाकिस्तान की ओर से लगातार 8वें दिन भारी गोलीबारी की गई. Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Nowshera sector of Rajouri district at 12:30 pm today. Indian Army is retaliating. — ANI (@ANI) March 2, 2019 अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बीते शुक्रवार को सुबह कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि दिन में कई बार बीच-बीच में गोलीबारी बंद हुई लेकिन जैसे ही सुरक्षाकर्मी एक घर की ओर बढ़े तो आतंकवादियों ने फिर गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं. इसी घर में आतंकवादी छिपे हुए थे. आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इसमें 9 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए जिनमें से 5 की मौत हो गई है. अधिकारियों के अनुसार मारे गए लोगों में सीआरपीएफ के एक निरीक्षक और एक जवान, सेना के दो जवान तथा एक पुलिसकर्मी शामिल है. मुठभेड़ स्थल के पास ही युवाओं के एक समूह और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच पाकिस्तान ने बीते शुक्रवार को राजौरी और पुंछ जिलों में एलओसी पर चार सेक्टरों में गोलाबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. इसमें एक महिला घायल हो गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पुंछ में असैन्य इलाकों को निशाना बनाने के लिए हॉवित्जर 105 एमएम तोप समेत बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया है. एक अधिकारी ने बताया- पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे. रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, बीते शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागने शुरू कर दिए. गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास छह सेक्टरों में असैन्य इलाकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर की गई पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है. बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले एक सप्ताह में 60 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में पुंछ, राजौरी, जम्मू और बारामूला जिलों में 70 असैन्य और सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया जिसमें एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2ILtjpK

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S