सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज पर DMK लगाना चाहती है रोक, EC को लिखी चिट्ठी

तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के एक पदाधिकारी ने केंद्रीय चुनाव अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म की रिलीज पर फिलहाल के लिए रोक लगाने की मांग की है. विवेक ओबरॉय स्टारर फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज होने वाली है. ऐसे में पार्टी का कहना है कि यह फिल्म लोकसभा चुनावों में लोगों को प्रभावित कर सकती है. न्यूज 18 की खबर के अनुसार कोयम्बटूर स्थित पोलाची के जिला स्तरीय अधिकारी पीएस अरासू भूपति ने 21 मार्च को लिखी चिट्ठी में कहा था- सिनेमा प्रचार का बड़ा जरिया साबित होती है. मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ-साथ स्थानीय चुनाव अधिकारियों को लिखी इस चिट्ठी में उन्होंने मांग की है कि इस फिल्म की रिलीज पर कम से कम 19 मई को होने वाले अंतिम चरण के मतदान तक रोक लगा दी जाए. हालांकि राज्य नेतृत्व की तरफ से फिलहाल इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. तमिलनाडु में यूं तो बीजेपी की कोई खास पकड़ नहीं है लेकिन अपनी जड़ें बढ़ाने के लिए राज्य की सत्ताधारी एआईएडीएमके के साथ बीजेपी ने गठबंधन किया है. बीजेपी यहां की 39 लोकसभा सीटों में 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं अन्य सीटें एआईएडीएमके और पीएमके जैसी उसकी सहयोगी पार्टियों के खाते में गई हैं. वहीं राज्य में अपनी खोई जमीन दोबारा हासिल करने की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने डीएमके के साथ गठबंधन किया है और यहां की 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FzNqT9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S