सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CWC बैठक: मोदी पीड़ित बनने की कोशिश करते हैं लेकिन असली पीड़ित जनता है- सोनिया गांधी

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस मंगलवार यानी आज गुजरात में अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक जारी है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के बड़े दिग्गज इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि सरकार की खराब नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था गिरी है. साथ ही मनमोहन सिंह ने कहा कि आज लोगों को यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार आज झूठा प्रचार कर रही है. वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर पीड़ित बनने की कोशिश करने का आरोप लगाया. सोनिया गांधी ने कहा, राष्ट्रीय हित से समझौता करके राजनीति हो रही है. मोदी पीड़ित बनने की कोशिश करते हैं जबकि असली पीड़ित जनता है. बता दें कि कांग्रेस कमिटी की बैठक आज गुजरात में 58 साल बाद हो रही है. बता दें कि बैठक से पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अहमदाबाद में सरदार बल्लभ भाई पटेल के राष्ट्रीय संग्रहालय में उन्हें श्रद्धांजली दी.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2EX8pi2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S