सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विंग कमांडर के भारत लौटने पर पीएम ने कहा- अब अभिनंदन का अर्थ ही बदल जाएगा

भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान की वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत की कूटनीतिक जीत है. दिल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हिंदुस्तान जो भी करता है, दुनिया उसे बड़े गौर से देखती है. न्यूज 18 की खबर के अनुसार बीते कुछ दिनों में जो हुआ उससे संस्कृत का शब्द 'अभिनंदन' का मतलब अब बदल गया है. 'Construction Technology India 2019' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत की ताकत है कि वो डिक्शनरी के शब्दों का अर्थ बिल्कुल बदल देता है. कभी अभिनंदन का अर्थ होता था congratulations (बधाई देना) और अब अभिनंदन अर्थ ही बदल जाएगा. बता दें कि बीते शुक्रवार रात पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन को भारत को सौंपा. इस मौके पर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके माता-पिता वाघा बॉर्डर पर मौजूद थे. इसके साथ-साथ कई अन्य लोग भी अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे. लोगों ने ढोल बजाकर और तिरंगा लहराकर देश के इस वीर को सम्मान दिया और भारत माता की जय के नारे जमकर लगाए. दरअसल भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के F-16 विमान को निशाना बनाने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बीते बुधवार को क्रैश हो गया था. उन्हें पैराशूट के जरिए इजेक्ट होना पड़ा था. वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चले गए थे जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके अभिनंदन वर्तमान का देश वापसी पर स्वागत किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा था- घर में आपका स्वागत है विंग कमांडर अभिनंदन! राष्ट्र को आपके अनुकरणीय साहस पर गर्व है. हमारे सुरक्षा बल 130 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा हैं. वंदे मातरम!

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2NCktJD

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S