सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लंदनः खालिस्तान समर्थकों ने इंडियन हाई कमीशन के बाहर भारतीयों पर किया हमला

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान का समर्थन करने वाले पाकिस्तान समर्थित कुछ हमलावरों ने ब्रिटिश इंडियन लोगों पर हमला किया है. कहा जा रहा है कि यह हमला भारत द्वारा पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के विरोध में किया गया है. पगड़ी पहने हुए हमलावरों ने उच्चायोग के बाहर भारत विरोधी नारे लगाए. न्यूज 18 की खबर के अनुसार उस वक्त उच्चायुक्त के बाहर खड़े लोग वीजा पाने का इंतजार कर रहे थे. हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे. Pro-Khalistani people allegedly supported by ISI attacked a number of British Indians who were standing outside the Indian High Commission in London on March 9. pic.twitter.com/orNSJipObs — ANI (@ANI) March 10, 2019 माना जा रहा है कि ये सब पाकिस्तान के इशारे पर किया गया. बता दें कि पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लिए जाने के बाद दुनिया के सभी देशों ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को खत्म करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया. अमेरिका ने सीधे तौर पर पाकिस्तान से कहा कि वह आतंकवादियों को शरण देना बंद करे.14 फरवरी को हुए पुलावामा हमले का जवाब देते हुए भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी. #WATCH Pakistan’s ISI backed Khalistanis attacked a number of British Indians who were standing outside the Indian High Commission in London on March 9. The men wearing Sikh turbans raised slogans 'Naraa-e-Taqbeer' & 'Allah-u-Akbar' pic.twitter.com/7L5Fume7nv — ANI (@ANI) March 10, 2019 भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने दावा किया था कि इस एयरस्ट्राइक में काफी बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए थे. पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भारत ने पाकिस्तान सहित कुछ अन्य देशों को भी डॉजियर सौंपा था. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बीते शनिवार को कहा- पाकिस्तान अपने शब्दों से नहीं बल्कि अपने काम से जाना जाएगा. पाकिस्तान ने जो वादा किया है वह उसे पता है. अगर पाकिस्तान कहता है कि यह नई सोच के साथ नया पाकिस्तान है तो उसे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करके यह सिद्ध भी करना होगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2H8pf1b

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S