सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुंबई: CST रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज गिरने से 5 लोगों की मौत, 34 घायल

मुंबई के CST रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम तब हड़कंप मच गया जब वहां स्‍टेशन के बाहर बना फुट ओवरब्रिज ढह गया. इस हादसे में चार की मौत हो गई जबकि 30 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती कराया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है. CST रेलवे स्टेशन के पास सभी तरह से यातायात को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है. BMC आपदा प्रबंधन ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. पीड़ित परिवार 1916, 9833806409, 022-22621855, 022-22621955 पर हादसे से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार मुंबई के सीएसटी रेलवे स्‍टेशन पर गुरुवार शाम जब लोग अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी स्‍टेशन से बाहर का फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्‍सा गिर पड़ा. हादसे में दो महिलाओं, अपूर्वा प्रभु और रंजना तांबे समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों की चीख-पुकार सुन लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव टीम ने तुरंत लोगों को बाहर निकाला और निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक, यह पुल 30 साल से भी ज्यादा पुराना है. अभी भी मलवे को हटाने का काम जारी है. आशंका जाहिर की जा रही है कि मलवे के अंदर अभी भी कई लोग दबे हो सकते हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बात की भी जांच शुरू कर दी गई है कि फुट ओवर ब्रिज आखिर गिर कैसे पड़ा.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2F0mzPN

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S