सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

J&K: JeM के तीन आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. श्रीनगर के बाहरी इलाके से सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. #JnK: Three Jaish-e-Mohammad (#JeM) terrorists arrested by security forces from the outskirts of #Srinagar. — All India Radio News (@airnewsalerts) March 25, 2019 पुलिस ने बताया कि इन तीनों आतंकवादियों को रविवार को पकड़ा गया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर (श्रीनगर-बारामूला सड़क पर) लावाय्पोरा पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने चेकिंग के दौरान जैश के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. यह तीनों एक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे. प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान रईस हुर्राह, शाहिद भट और इसहाक लोन के रूप में हुई है. इनके पास से हथियार और कारतूस समेत अन्य गोला-बारूद बरामद हुआ है. पुलिस फिलहाल इन तीनों आतंकियों से कड़ी पूछताछ कर रही है. बता दें कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ही एक स्थानीय सदस्य (कश्मीरी) ने 14 फरवरी को घाटी के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. (भाषा से इनपुट)

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2U3DvhR

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S